दुर्ग। हाल ही में दुर्ग के उरला क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर रुख अपनाते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। खास बात यह है कि समिति में सभी सदस्य महिलाएं हैं, जिनमें एक वर्तमान विधायक, एक पूर्व विधायक और एक पूर्व महापौर भी शामिल हैं। आज जांच टीम ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। परिजनों ने टीम को विस्तार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और अपनी व्यथा साझा की। टीम ने परिजनों को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम आज बच्ची के घर ओम नगर पहुंची जहां पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने मिडिया से कहा कि आज हमने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया और उनसे बातचीत की बेहद ही अमानवीय घटना है। पीड़िता का स्पष्ट बयान है कि आरोपी उनके सगे चाचा नहीं हो सकता जिस कार पर बच्ची की लाश मिली है उसी कार का मालिक दिनभर साथ में घूमते हुए गुमराह कर रहा था की बच्ची को उस चौक में देखा है बच्ची को इस चौक में देखा है और अचानक से गाड़ी आती है और रात को गाड़ी का गेट खोल कर दिखाता है कि बच्ची गाड़ी में है। तो पीड़िता का कहना है कि उन पर भी कार्रवाई हो लेकिन उनको थाने में बैठाकर चाय पानी पिलाया जा रहा है उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। और उनके परिवार वालों को उठाकर उनके सास ससुर के साथ मारपीट किया जा रहा है साथ ही 8 साल की बच्ची को ढाई बजे रात में उठाकर मारपीट करते हुए थाने ले जाकर उनको डराकर कि रेल की पटरी में सुला देंगे यह कहां का न्याय है। इस घटना की जल्दी से जल्दी जांच हो और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि कहीं ना कहीं अपराध का मुख्य कारण नशा होता है आजकल शराब और सुखा नशा अधिक हो रहा है ऐसे में नशे के खिलाफ काम करने के बजाय भाजपा की सरकार शराब की और भी दुकान खोल रही है जो की बेहद ही शर्मनाक है।
कांग्रेस के पांच सदस्यीय टीम में मुख्य रूप से विधायक संगीता सिन्हा , हर्षिता स्वामी बघेल , पूर्व महापौर हेमा देशमुख , छन्नी साहू , यशोदा वर्मा पूर्व विधायक खैरागढ़ साथ में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, गया पटेल, संदीप वोरा, राजेंद्र साहू, आर एन वर्मा, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, अयूब खान, सनी साहू, नासिर खोखर, प्रेमलता साहू, रतना नारमदेव, मुकेश चंद्राकर, मोहित वालदे उपस्थित रहे।