बेल्हारी में त्रि-दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग का गरिमामय समापन, जिपं सभापति कल्पना नारद साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया संतों का आशीर्वाद

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के मानस ग्राम बेल्हारी में आयोजित त्रि-दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का समापन भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लालेश्वर साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए जिपं सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि “कबीर साहेब के विचार केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि सुशासन, सामाजिक सद्भाव और मानवता का मजबूत आधार हैं।” उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश जिस शांति, सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता है, उसमें कबीर साहेब के पंथ और उनकी वाणी का अमूल्य योगदान रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में लालेश्वर साहू ने श्रद्धालुओं से कबीर साहेब के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि “कबीर साहेब का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही समाज की सच्ची शक्ति है।”
सत्संग समारोह में विभिन्न कबीर आश्रमों से पधारे संतों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रोताओं का मार्गदर्शन किया। इनमें प्रमुख रूप से श्री रामेश्वर साहेब (कबीर आश्रम धमतरी), श्री पुराण साहेब (कबीर आश्रम चोरभट्टी), श्री किशन साहेब (कबीर आश्रम अम्बाला), श्री रविकर साहेब (कबीर आश्रम धमतरी), श्री देवेंद्र साहेब (कबीर आश्रम करहीभदर), श्री दिनेंद्र साहेब (कबीर आश्रम दुबचेरा), श्री अविनाश साहेब (कबीर आश्रम चरोटा), श्री सुयश साहेब, श्री शीलकरन साहेब (कबीर आश्रम गुरूर), सत्यकर साहेब एवं साध्वी सरसप्रभा शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नारद साहू (अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन), रामसिंह बंसोड, भेनकुमार चंद्राकर, हलधर महामल्ला, इन्द्रकुमार साहू, भावेश, दाऊराम साहू, रामअवतार सेन, प्राण साहू, नरेंद्र साहू, डिलेन्द्र साहू, रामबाई साहू, येमीन साहू, सुनीता साहू, सावित्री साहू, माधुरी साहू, सत्यावती साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *