छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें

रायपुर, 29 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी 23 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का यह सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें राज्य के वार्षिक बजट के साथ-साथ महत्वपूर्ण विधायी एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *