सेजस विद्यालय बेल्हारी में MY भारत द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को सिखाए बचाव के तरीके

जामगांव आर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र दुर्ग के तत्वावधान में मंगलवार को सेजस विद्यालय बेल्हारी में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य आर. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि वरिष्ठ व्याख्याता वाई.के. साहू,लीलाधर सूर्यवंशी, अंसारी, चन्द्रकाल साहू , टी.एल.साहू,यू.के. पटेल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं कार्यालय सहायक ढाल सिंह साहू ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षक श्री अंसारी ने अग्निशामक यंत्र के उपयोग की जानकारी दी, वहीं वाई.के. साहू ने सही समय पर अग्निशामक यंत्र के उपयोग की महत्ता बताई। प्राचार्य आर. चौधरी ने आपदा के समय सतर्क रहने और प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुषार कामरे, नेहा चन्द्रशेखर ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *