“मां की ममता शर्मसार! 1.80 लाख रुपये में अपने ही 10 माह के मासूम का सौदा करने का आरोप, पश्चिम बंगाल से बच्चा बरामद; मां समेत 5 गिरफ्तार”

YC न्यूज़ डेस्क -जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 10 माह के मासूम बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे की मां ने उसे 1 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। मामले की जानकारी मिलने पर कुनकुरी पुलिस ने जांच शुरू की और पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल में मिला मासूम

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 9 से 10 माह के मासूम को बरामद किया। मामले में दो पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब बच्चे की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

किशोर न्याय अधिनियम और BNS के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने कुनकुरी थाने में किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(4) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस की जांच में बच्चे के सौदे से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *