जनपद सभापति प्रणव एवं रवि ने ग्राम उफरा में ऑयल पॉम का रोपण कर हरियाली का संदेश दिया-

पाटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पाटन विकासखंड के ग्राम उफरा में ऑयल पॉम पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति प्रणव शर्मा एवं भाजपा नेता रवि सिन्हा ने विकास दुबे के फार्म हाउस में ऑयल पॉम के पौधे रोपित कर खाद्य तेल उत्पादन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए ऑयल पॉम की खेती एक कारगर पहल है। यह न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ाएगा बल्कि देश की विदेशी निर्भरता को भी कम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन को भी दोहराया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि “भारत जब एक बड़ा कृषि निर्यातक बन चुका है, तो खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भर रहना उचित नहीं है। हमें इस स्थिति को बदलना होगा और ऑयल पॉम की खेती इसमें अहम भूमिका निभा सकती है।”

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, उद्यानिकी विभाग से अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव, कर्मचारी, स्थानीय किसान और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसानों को ऑयल पॉम की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी और लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *