पाटन की बेटी नूतन को जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई, मेरिट में 9वाँ स्थान लाकर बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान

पाटन । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पाहंदा (अ) की छात्रा नूतन वर्मा ने 97.83% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वाँ स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति एवं शिक्षाविद प्रणव शर्मा ने नूतन को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शर्मा ने उम्मीद जताई कि नूतन की सफलता से प्रेरित होकर आने वाले सत्रों में और भी विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान बनाएंगे। क्षेत्र में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *