सेजस मर्रा के होनहारों का घर-घर जाकर सम्मान, SMDC अध्यक्ष और सदस्यों ने छात्रों के साथ बांटी सफलता की खुशियाँ…

जामगांव आर । स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी एवं इंग्लिश माध्यम विद्यालय मर्रा विद्यालय के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। दसवीं कक्षा में हिंदी मीडियम से कुमारी मेघा निषाद (बेलौदी) ने 88% और अंग्रेजी मीडियम से निखिल साहू (मटंग) ने 83% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। बारहवीं कक्षा में कला संकाय से अभिनव कुमार यदु (मर्रा) ने 89%, कृषि संकाय से सुरुचि (मर्रा) ने 86% और गणित संकाय से हिमानी वर्मा (सोरम) ने 85% अंक प्राप्त किए।

इन शानदार परिणामों के बाद शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश (वासु) वर्मा और समिति के सदस्य गाड़ाडीह उपसरपंच टोपेन्द्र वर्मा, लालाराम वर्मा, होरीलाल वर्मा, पुष्पेंद्र बंछोर, महेश लहरी, परमेश्वर यादव, गोपीचंद धरमगुड़ी आदि, सभी मेधावी विद्यार्थियों के घर पहुँचे। वहाँ उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ और शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया और छात्रों की सफलता की खुशियां बांटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *