नन्ही बालिका से फीता कटवाकर जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क सभापति प्रणव शर्मा ने सोमवार को अपने गृह ग्राम नारायणपुर (घुघुवा) में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-02 का शुभारंभ एक विशेष और प्रेरणादायक पहल के रूप में नन्ही बालिका से फीता कटवाकर किया। इस अवसर पर आयोजन में ग्रामवासियों, पंचगण और बच्चों की विशेष उपस्थिति रही, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और भावनात्मक बन गया।

सभापति प्रणव शर्मा ने बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “आज बच्चों के बीच खुद को पाकर मेरा बचपन फिर से लौट आया। हम सभी का यह संकल्प है कि गांव का हर बच्चा शिक्षित हो, तभी देश और प्रदेश प्रगति की राह पर और तेजी से बढ़ेगा।”

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घुघुवा की सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढाल सिंह साहू, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर संध्या सिंह, केंद्र की कार्यकर्ता राधिका देवांगन, पंचगण और अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र को बाल विकास का सशक्त मंच बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *