पाटन की बेटी रश्मि मिश्रा को NIS पटियाला में मिला राष्ट्रीय योगासना जज प्रशिक्षण का गौरव— सोनपुर निवासी रश्मि ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

पाटन। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम सोनपुर, पाटन निवासी और भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा की धर्मपत्नी रश्मि मिश्रा का चयन योगासना खेल के राष्ट्रीय जज प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण भारत के खेल क्षेत्र की शीर्ष संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS), पटियाला, पंजाब में 2 से 6 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

श्रीमती मिश्रा की इस उपलब्धि को पाटन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। योगासन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से चुनिंदा प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयंती विष्णु भारती, सचिव डॉ. मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री भोजेन्द्र साहू सहित संपूर्ण कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने श्रीमती मिश्रा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रश्मि मिश्रा अपने समर्पण और योग के प्रति प्रतिबद्धता से भविष्य में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

पाटन विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने भी इस गौरवपूर्ण अवसर पर रश्मि मिश्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *