जनपद सभापति रवि सिन्हा ने खोला मोर्चा: सरकारी जमीन पर अवैध ईंट भट्ठा संचालन और महिला समूह के लाखों रुपये गबन का आरोप,कृषि मंत्री और खनिज विभाग के नाम सौंपा शिकायत पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग

जनपद सभापति रवि सिन्हा ने खोला मोर्चा: सरकारी जमीन पर अवैध ईंट भट्ठा संचालन और महिला समूह के लाखों रुपये गबन का आरोप,कृषि मंत्री और खनिज विभाग के नाम सौंपा शिकायत पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग

दुर्ग/पाटन। जनपद पंचायत पाटन के कृषि स्थायी समिति सभापति एवं जनप्रतिनिधि रवि सिन्हा ने प्रशासन और संबंधित विभागों को शिकायत पत्र सौंपकर सरकारी जमीन पर अवैध ईंट भट्ठा संचालन और महिला समूह के नाम पर आर्थिक अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पहले शिकायत पत्र में कृषि मंत्री और कृषि विभाग को संबोधित करते हुए आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित एक महिला समूह की जमीन पहले समूह के नाम पर दर्ज थी, लेकिन बाद में कथित रूप से प्रभाव और दबाव के जरिए उस भूमि पर कब्जा कर लिया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि महिला समूह के नाम पर लाखों रुपये की राशि का लेन-देन हुआ और करीब 50 हजार रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर महिला समूह को न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं दूसरे पत्र में जिला खनिज विभाग को शिकायत देते हुए सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित किए जाने का आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम क्षेत्र की शासकीय भूमि के खसरा नंबर 962 और 961 में बिना अनुमति ईंट भट्ठा चलाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने स्थल निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दोनों शिकायतों के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। अब संबंधित विभागों से मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *