
19 अगस्त को पाटन विकासखंड के ग्राम बोरीद में होगा आयोजन, धमधा तहसील के संगठन पर भी हुई चर्चा
दुर्ग/पाटन। जिला मानस संघ दुर्ग की आवश्यक बैठक ग्राम बोरीद (पाटन) में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय संत शिरोमणि बाबा गोस्वामी श्री तुलसीदास जयंती समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी, 19 अगस्त (बुधवार) को जिला स्तरीय आयोजन ग्राम बोरीद, पाटन में किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि धमधा तहसील का संगठनात्मक गठन अभी तक प्रभावी रूप से नहीं हो पाया है तथा वहां की निष्क्रियता को देखते हुए फिलहाल जिला स्तरीय आयोजन वहां करना उचित नहीं होगा। इस पर जिला मानस संघ के अध्यक्ष श्री मेहत्तर राम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री नीलकंठ ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। ग्राम बोरीद की आयोजन समिति और ग्रामीणों की उत्सुकता को देखते हुए सभी सदस्यों ने आयोजन स्थल के रूप में ग्राम बोरीद का समर्थन किया।
बैठक में भविष्य में धमधा तहसील को जिला मानस संघ के अंतर्गत एक सशक्त तहसील इकाई के रूप में संगठित करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर ग्राम पंचायत बोरीद सरपंच श्रीमती सोनाली राजू वर्मा,श्री मेहत्तर वर्मा (अध्यक्ष), श्री नीलकंठ ठाकुर गुरूजी(पूर्व अध्यक्ष), श्री डालू राम साहू (उपाध्यक्ष), श्री टीकाराम साहू (अध्यक्ष पाटन ), श्री धनुष यादव (दुर्ग अध्यक्ष)श्री लल्लू राम वर्मा, श्री मुरली वैष्णव, श्री के के सिन्हा, हितेंद्र साहू, रोशन साहू, जीवन साहू, योगेश ठाकुर, थानु राम देवागन, कोमल साहू, भुनेश्वर मंडावी, दयानन्द साहू,चुरामन साहू पुनेश्वर साहू एवम आयोजन समिति बोरीद से श्री ईश्वर वर्मा, भुवन साहू, संतोष घिरवानी, दौवा राम वर्मा, कृष्ण कुमार बंछोर, तोरण वर्मा, नारायण वर्मा, कोमल वर्मा, तोरण वर्मा सहित जिला मानस संघ के पदाधिकारी, मानस पथिक एवं ग्राम बोरीद की आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।