जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने क्षेत्रवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने क्षेत्रवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दशहरा (विजयादशमी) पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पर्व को प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।

कीर्ति नायक ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी बुराइयों को त्यागकर अच्छे विचारों और सकारात्मक कार्यों को अपनाने का संकल्प लेने का पर्व भी है। समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करके ही एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *