रोजगार गारंटी कार्य स्थल पहुंचे जनपद सभापति प्रणव शर्मा,सुशासन तिहार शिविर की दी जानकारी

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगा के आश्रित ग्राम गभरा पहुंचकर तालाब में चल रहे रोजगार गारंटी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं।

सभापति प्रणव शर्मा ग्रामीणों के साथ पेड़ के नीचे बैठकर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में संचालित ‘सुशासन तिहार’ शिविर की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग पूर्व में आवेदन देने से वंचित रह गए हैं, वे अपनी मांग एवं शिकायत सादे कागज में लिखकर जमा कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी सुशासन तिहार शिविर में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी कार्यों को लेकर अपनी समस्याएं और जरूरतें भी साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *