जामगांव आर । भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल में दिनांक 16 मई 2025, दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे टेमरी विश्राम गृह में एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा दुर्ग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का प्रथम दौरा होगा। बैठक में विशिष्ट अतिथियों के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक गुंडरदेही डॉ. दयाराम साहू, भाजपा दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी योजनाओं एवं जमीनी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
भाजपा नेता निर्मल जैन ने बताया कि इस बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्षगण, सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, बूथ अध्यक्ष/प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता, सभी मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अपेक्षित है