युद्ध जैसे हालात में भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश, पाटन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा-देश पहले, पार्टी दूसरे, परिवार अंतिम…

पाटन। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का संगठनात्मक दौरा लगातार मंडलों में जारी है। इसी क्रम में पाटन विधानसभा के पाटन मंडल में रेस्ट हाउस पाटन में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की मजबूती और विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहतर वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि उनकी नियुक्ति के बाद आचार संहिता के कारण संगठन प्रवास नहीं हो पाया, लेकिन चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि संगठन की समीक्षा और विस्तार के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने भाजपा की पंच निष्ठा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचने के लक्ष्य पर बल दिया। कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे देश सेवा के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहें। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम,पार्टी दूसरा और परिवार तीसरे क्रम पर आता है ।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।

बैठक में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति नेहा बाबा वर्मा, जितेंद्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, जनपद सदस्य डुलेश्वर मानकुर, भावना निषाद, प्रणव शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री हरिशंकर साहू, दामोदर चक्रधारी, केशव बंछोर, सागर सोनी, रोशन वर्मा, राज देवांगन, ओमप्रकाश साहू, विष्णु निषाद, विनीता देवांगन, रेणुका बिजौरा, हेमलता पटेल, किरण बंछोर, आदित्य सावर्णी समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री अखिलेश मिश्रा ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन निशा सोनी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *