जामगांव आर महाविद्यालय में मानसिक शक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन-डॉ. अमरेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों में आत्मबल और सकारात्मक सोच के विकास पर दिया जोर…

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर में छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्यपाल के निर्देश के तहत विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य सशक्तिकरण हेतु मानसिक शक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मानसिक शक्ति फाउंडेशन, मुंबई के निदेशक डॉ. अमरेश श्रीवास्तव ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक दृढ़ता, नकारात्मक सोच से मुक्ति तथा आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के पहले काउंसलर होते हैं, अतः उन्हें विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शिक्षकों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ माता-पिता जैसे मजबूत संबंध स्थापित कर और दबाव रहित वातावरण प्रदान कर ही उनकी मानसिक सुदृढ़ता सुनिश्चित की जा सकती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें भूगोल विभागाध्यक्ष नीता कुम्भारे, क्रीड़ा विभाग प्रमुख डॉ. नरेश दीवान, राजनीति विभागाध्यक्ष, ऐश्वर्य ठाकुर, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. आबिद हसन खान, नैक प्रभारी डॉ. ए.के. तिवारी, रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. संतोष पांडे, गणित विभागाध्यक्ष मनोज यादव, पुस्तकालय प्रभारी मुकेश कठौतिया, स्थापना प्रभारी पी.एम. शर्मा, लेखा विभाग प्रमुख गिरीश देशपांडे, लैब प्रभारी टमेश्वरी, श्री रामदेव, उमेश कुमार, लोमन यादव आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रा.से.यो. प्रभारी प्रोफे चेतना सोनी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य हेतु विकसित किए गए ऑनलाइन ऐप व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर उनके उपयोग को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *