“नवागांव बी में मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत पौधारोपण और सोखता निर्माण – 63 पीएम आवासों में लगाए गए 126 पौधे”

जामगांव आर । दक्षिण पाटन ग्राम पंचायत नवागांव बी में बुधवार को ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जलसंरक्षण को लेकर प्रेरणादायक पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों को पौधों का वितरण किया गया तथा उनके घरों में पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में सभी 63 पूर्ण आवासों में दो-दो पौधे लगाए गए, जिससे कुल 126 पौधों का रोपण संपन्न हुआ। इसके साथ ही जल संरक्षण की दिशा में ‘एक सोखता संतान के नाम’ अभियान के तहत 5 सोखता गड्ढों का निर्माण भी आवास हितग्राहियों के घरों में कराया गया।

कार्यक्रम में कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग; कीर्ति नायक, अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,नारद साहू, अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन,खेमलाल देशलहरे, सभापति जनपद पंचायत पाटन,भास्कर वर्मा, कविता साहू, सरपंच नवागांव ब, रमाकांत साहू, सरपंच आगेसरा; अमित अग्रवाल, सरपंच बेल्हारी,जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू,, पी.ओ.नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नवागांव बी में वर्ष 2016 से 2024 तक 63 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके हैं। अब इन सभी आवासों को हरित और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण में परिवर्तित करने हेतु यह अभिनव प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम रिगरी एवं आभार सचिव रूखमणी साहू ने किया । इस मौके पर छगनलाल साहू उपसरपंच, जयप्रकाश साहू, महेश साहू, सोमसिंह साहू, गजेंद्र साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, बिहान महिला समूह की सदस्याएं और युवा वर्ग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *