सर्जन बनने का सपना, समाज सेवा का संकल्प;धूमा-मर्रा के पटनहा मिश्रा परिवार ने रचा इतिहास, डॉ. वैभव मिश्रा बने परिवार के पहले MBBS डॉक्टर

सर्जन बनने का सपना, समाज सेवा का संकल्प;धूमा-मर्रा के पटनहा मिश्रा परिवार ने रचा इतिहास, डॉ. वैभव मिश्रा बने परिवार के पहले MBBS डॉक्टर

जामगांव आर। ग्राम धूमा-मर्रा के प्रतिष्ठित पटनहा मिश्रा परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब आया, जब परिवार के होनहार युवा वैभव मिश्रा ने एमबीबीएस की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया। परिवार के इतिहास में यह पहली उपलब्धि है, जब किसी सदस्य ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। चंगोराभाठा, रायपुर निवासी डॉ. वैभव मिश्रा, श्रीमती सुधा देवी मिश्रा एवं श्री नरेंद्र कुमार मिश्रा के पौत्र तथा श्रीमती प्रीति मिश्रा एवं प्रशांत मिश्रा के सुपुत्र हैं। एमबीबीएस परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा हुआ है।

वैभव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनमें प्रारंभ से ही जरूरतमंदों की सेवा करने और समाज के लिए कुछ करने की भावना रही है। डॉक्टर बनने की प्रेरणा उन्हें अपने दादा-दादी तथा अपने मामाजी डॉ. स्वप्निल शर्मा से मिली, जो मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन, मुख्य सलाहकार एवं विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वैभव ने एमबीबीएस की तैयारी हैदराबाद में रहकर की और पहले ही प्रयास में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। उनका सपना आगे चलकर एक कुशल सर्जन बनकर समाज और देश की सेवा करना है। वे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं छत्तीसगढ़ में ही देना चाहते हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उनके दादाजी शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य रह चुके हैं और उन्होंने सदैव मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि माना। परिवार की यही संस्कारशील पृष्ठभूमि वैभव की सफलता का आधार बनी है। वैभव के छोटे भाई अवनीश मिश्रा भी उनसे प्रेरित होकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और देश सेवा का सपना संजोए हुए हैं।

डॉ. वैभव मिश्रा की इस उपलब्धि पर रामेन्द्र- सारिका शर्मा, श्री जितेन्द्र शुक्ला, संजय धर दीवान, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती आरती दीवान, शैलेश मिश्रा, प्रत्युष, निखिल, अनन्या, संस्कृति, श्री महेन्द्र मिश्रा, वत्सला मिश्रा, श्रीमति पुष्पा शर्मा, नरेन्द्र- सरोजनी शुक्ला, प्रगति चौबे, शिरीष मिश्रा, शिरीष शुक्ला, सौम्या, यामिनी शर्मा, शुभ्रा मिश्रा, शशि मिश्रा, सुधा शर्मा, संतोष मिश्रा, दिलीप सिंहा, दीपक सिन्हा, प्रीति अवधिया, प्रलय – स्वाति पाण्डेय,मनोज-रानी शर्मा, शिल्पा सग्गर सहित परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा समाज के अनेक लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी हैं। मिश्रा परिवार ने इस सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों, गुरुजनों और शुभचिंतकों के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *