“नशे में धुत हाइवा ड्राइवर ने खारुन नदी में उतारा वाहन, बड़ा हादसा टला”

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नशे में धुत एक हाइवा ड्राइवर ने अपना वाहन अनियंत्रित कर महादेव घाट स्थित खारुन नदी में घुसा दिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार हाइवा अमलेश्वर (जिला दुर्ग) से रायपुर की ओर आ रही थी। अनियंत्रण के चलते वाहन सीधे खारुन नदी में जा घुसा।यह हादसा रायपुरा ब्रिज के समीप हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों का आरोप
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और पूरे रास्ते वाहन को लहराते हुए ला रहा था। इसी कारण यह गंभीर हादसा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई
अमलेश्वर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *