जामगांव आर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्टार क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी टेमरी (सुरपा) के तत्वावधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू (विधायक प्रतिनिधि) रहे और अध्यक्षता राजेश ठाकुर (ब्लॉक अध्यक्ष) ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरुणदेव नेताम (सरपंच), अमित अग्रवाल (सरपंच), रूपेंद्र शुक्ला (सरपंच), जीधन ठाकुर (सरपंच), चंद्रभान साहू (पूर्व सरपंच), रोहित ठाकुर, खेदू साहू, राजाराम साहू, पतिराम साहू, भुनेश्वर साहू, ललिता मार्कण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण व हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुआ।
मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “टेमरी के युवा साथी छत्तीसगढ़िया खेलों को जीवंत रखने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के साथ हमारी परंपरा, आस्था, संस्कृति और खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कबड्डी खेल बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रत्येक खेल में खेल भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए।
कार्यक्रम में चन्द्रहास साहू, राजेन्द्र श्रीवास, गिरीश कुमार साहू, आरती साहू, देवसिंग साहू, नागेन्द्र चंद्राकर, भागवत साहू, मिश्री साहू, गोविंद साहू, जगत सोनवानी, दिलीप साहू, विवेक सिन्हा, साहिल सिन्हा, रूपेश साहू, नीलकंठ साहू, डोमेश कुमार, केवल साहू, जितेंद्र कुमार, दीपक, गजेंद्र साहू, कमलेश सोनवानी, जागेश्वर साहू, निखिल, हेमचंद, उमेश मार्कण्डेय, रामचंद्र सोनवानी, विष्णु, विनय चंद्राकर, देवसिंग, रामजी नेताम, तामेश्वर साहू, सोमनाथ, तेजराम, जीवन यादव, संदीप बंजारे, अंकित, गुलशन, विजय, यशवंत, केमंत, सारंग, आकाश, चंदन, नागेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।