दुर्ग भाजपा जिला टीम की घोषणा ! दिलीप और विनोद बने महामंत्री,18 पदाधिकारियों को मिली जिले की जिम्मेदारी

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सोमवार को जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय की सहमति से की गई।।घोषित सूची के अनुसार 18 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पाँच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री तथा एक सह-कार्यालय मंत्री शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद पर शिवेन्द्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी , अशोक राठी, राजीव पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में दिलीप साहू एवं विनोद अरोड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंत्री पद की जिम्मेदारी गिरीश साहू, शैलेन्द्र शेठे, गायत्री वर्मा, हिमां साहू, शैलेन्द्र मंडावी और नवीन पटवार को दी गई है। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह-कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैय्यद आसिफ अली और सह-कार्यालय मंत्री राहुल पाण्डे होंगे।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि “नई टीम पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने का कार्य करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *