दक्षिण पाटन के डिगहारी एवं औसर में नवरात्रि उत्सव की धूम : आकर्षक गुफा में रामायण से लेकर गौरा-गौरी तक की झांकियों ने मोहा मन,भाजपा नेताओं ने किया उद्घटान…

जामगांव आर । दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत डीघारी एवं औसर में आस्था और संस्कृति का संगम उस समय देखने को मिला जब उदय युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पंडाल में निर्मित भव्य आकर्षक गुफा का भव्य शुभारंभ हुआ। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस बार भी पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ शुरू हुआ। गुफा में सजाई गईं आकर्षक झांकियाँ उत्सव की विशेषता रहीं। कहीं भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन हुए तो कहीं गौरा-गौरी की झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं सीता स्वयंवर की झांकी ने ऐसा अद्भुत अनुभव कराया मानो दर्शक स्वयं रामायण के दृश्य के साक्षी बन गए हों। इसके अलावा अन्य सचित्र झांकियों ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और गुफा परिसर देर रात तक भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत डीघारी/औसर की सरपंच प्रियालता महिपाल ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य पाटन भास्कर वर्मा,भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा बतौर अतिथि शामिल हुए । मौके पर जिपं सभापति प्रतिनिधि नारद ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था की जड़ों से हमें जोड़ता है। इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करते हैं, बल्कि समाज को एकता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग का संदेश भी देते हैं। नई पीढ़ी को ऐसे आयोजनों से सीखना चाहिए कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति और परंपरा में ही है।

इस अवसर पर लुभम बछोर, पुष्पेंद्र बछोर, मनीष साहू, द्वारिका सेन, चन्द्रहास, गणेश देशमुख, बसंत साहू, पियूष, मनोज, ढाकेश्वर, मिना यादव, विकास ठाकुर, एकांत साहू, कुंदन साहू, विपिन बंछोर, डोमेन सेन, विपिन देशमुख, अंकेश महिपाल, भूपेश निर्मलकर, लक्षेश्वर धीवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *