दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का निवास और कार्यालय अब नए पते पर स्थानांतरित कर दिया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनका नया निवास एफ-01 एवं कार्यालय एफ-06, गोंडवाना भवन के पास, सिविल लाइंस दुर्ग में संचालित होगा। जानकारी के मुताबिक, विधायक से जुड़ी जनसुनवाई, भेंट एवं विभागीय कार्य अब निर्धारित कार्यालयीन समय में ही किए जाएंगे। पहले की तुलना में अब सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से एक ही स्थान—कार्यालय एफ-06—से संचालित होंगे।
क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं, आवेदनों और जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण हेतु सीधे सिविल लाइंस स्थित नए कार्यालय में ही पहुंचें, ताकि कार्यों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके। कार्यालय से संपर्क के लिए विधायक के निज सहायक युवराज बेलचंदन (9993109871) और हितेश देशमुख (9827489009) से पूर्व में संपर्क करने की भी सलाह दी गई है, जिससे जनदर्शन और मुलाकात की प्रक्रिया सुगम हो सके।