दुर्ग के गौरव वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव को KBC के मंच में अमिताभ बच्चन ने किया सम्मानित — ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज़’ अवॉर्ड से मिली नई पहचान

दुर्ग के गौरव वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव को KBC के मंच में अमिताभ बच्चन ने किया सम्मानित — ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज़’ अवॉर्ड से मिली नई पहचान

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव को बालीवुड फिल्म सिटी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज़’ सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान देशभर के चुनिंदा समाजसेवियों को प्रदान किया गया, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण में महत्वपूर्ण कार्य किया है।।गौरतलब है कि रोमशंकर यादव को इससे पहले चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता राज्य अलंकरण से भी सम्मानित किया जा चुका है। केबीसी के मंच से मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि दुर्ग जिले और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का क्षण है।स्थानीय पत्रकार जगत और सामाजिक संगठनों ने रोमशंकर यादव को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं ,अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन ने भी श्री यादव को इस सम्मान के योग्य बताते हुए उन्हें बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *