चैत्र नवरात्रि में श्रीराम बालकदास जी “महात्यागी ” का धर्ममय प्रवास :छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक देंगे प्रवचन

भिलाई। चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर कौशिल्या धाम, जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत बाल योगेश्वर श्रीराम बालकदास जी महात्यागी का व्यापक धार्मिक प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें वे विभिन्न स्थानों पर कथा, प्रवचन एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। उनके कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 मार्च को जुनवानी (कवर्धा) में रुद्र महायज्ञ मंच से उनका संबोधन होगा। 22 मार्च को बंजारी माता मंदिर जुंगेरा (बालोद) एवं बेलोदी (जिला बालोद) में भागवत कथा मंच पर प्रवचन देंगे।
23 मार्च को पठारीडीह (जिला बलौदा बाजार) में नवधा रामायण मंच पर संबोधन करेंगे। इसके पश्चात 24 एवं 25 मार्च को धनोरा (भिलाई) में दो दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन होगा, जिसमें वे श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। 26 मार्च को गर्रापार (खैरागढ़) में प्रवचन के साथ ही रात्रि 7 बजे भिलाई में आयोजित राम जन्मोत्सव मंच पर उनका विशेष संबोधन होगा। 27 मार्च को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्री पाटेश्वर धाम में प्रवचन देंगे, वहीं उसी दिन दोपहर 3 बजे जामगांव आर में भी जुटे श्रद्धालुओं को धर्मसभा में संबोधित करेंगे। नौ दिवसीय प्रवास के अंतिम चरण में 28 एवं 29 मार्च को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गो सम्मेलन में वे अपने विचार रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *