जामगांव आर में महावीर जयंती की गूंज : अहिंसा और संस्कार की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

जामगांव आर। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जामगांव आर में आयोजित महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेते हुए अहिंसा, त्याग और संस्कारों के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी एवं मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। समाज के वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधन में भगवान महावीर के सिद्धांतों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए नई पीढ़ी को इन आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीखमचंद नाहटा, सोनराज गोलछा, एमकुमार कोचर, यादमल गोलछा, आसकरण जैन,मनीष जैन, मंथन ओसवाल, प्रमोद ओसवाल, अश्विन ओसवाल, योगेश ओसवाल, विनोद जैन निमानी, गोवर्धन चंद कोचर, रावल लोढ़ा, धनराज नाहर, ताराचंद लालवानी, हर्ष चौधरी, धर्मेंद्र, बोहरिया, भैरवलाल, सुरेंद्र, रमेश, गुणचंदजी,,संतोष चौरड़िया, यशवंत लाल राय सोनी, निर्मल जैन, आकाश रायसोनी, भवित राय सोनी, जवाहरलाल छाजेड़, आशीष कोचर, चंद्र कैलाश देव, सुरेश देव, डॉ. ललित गोलछा, मनीष देव, प्रमोद चौरड़िया, सुरेश चौरड़िया सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *