धमना में रामधुनी की गूंज : द्वितीय दिवस तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा -प्रभु श्रीराम की भक्ति और भजन हमारे संस्कार में हैं

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम धमना में जारी त्रि-दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के चरम पर नजर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र कुमार साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने की। वहीं विशेष अतिथियों में पूर्व विधायक दयाराम साहू, तहसील साहू समाज पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, विभिन्न ग्रामों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि जितेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति और भजन हमारे संस्कार में शामिल हैं,धमना में आयोजित यह संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता पूरे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई रामधुनी मंडलियों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे क्षेत्र को श्रीराम भक्ति में सराबोर कर दिया है। अध्यक्षता कर रही कल्पना नारद साहू ने कहा कि उनके गृह ग्राम धमना में रामधुनी की यह अविरल धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है। चर्रा कुरुद की भारत दर्शन रामधुनी मंडली द्वारा प्रस्तुत संपूर्ण रामायण की संगीतमय झांकी—जिसमें श्रीराम-लक्ष्मण-सीता का वनवास, सीता हरण, जटायु वध, लंका दहन और रावण वध सहित नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति—ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रदेशभर से आई मंडलियां अपनी भक्ति एवं कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रही हैं, जिसे देखने और आत्मसात करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के नारद साहू समाजसेवी, जितेश साहू, कमलेश यादव, शिवराज यादव, सत्येंद्र स्वर्णकार,अंकालू साहू, लालकुमार साहू,रवि अग्रवार,संतोष साहू, कोमल साहू,अरुण सोनी, लक्ष्मण सोनवानी, गणेश सोनवानी,मनीष साहू, कीर्तन साहू, भारत साहू, प्रदीप निर्मलकर,नीलेश साहू, उदय साहू, मनीष कुमार, अभिषेक सेन, खिलेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, भूपेंद्र नेताम, मुकेश साहू, बिरबल साहू, भारत साहू,सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *