जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस संयुक्त रूप से उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली तथा देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने “राष्ट्र प्रथम, एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के नारों के साथ एकता मार्च निकाला, जिससे परिसर देशभक्ति और उत्साह के माहौल से गूंज उठा।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्षों की स्मृति में “हमर छत्तीसगढ़” थीम पर विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी रंगोली, पोस्टर निर्माण, व्यंजन, वेशभूषा, लोकनृत्य, गायन, भाषण और निबंध लेखन के माध्यम से अपनी भाषा, परंपरा, रहन-सहन और खानपान को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा —छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान अविस्मरणीय है। आज के समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सतत विकास के पथ पर अग्रसर है। विद्यार्थियों को अपनी मिट्टी, संस्कृति और मूल्यों से जुड़कर राज्य व देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”
◆ प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:
रंगोली प्रतियोगिता: टेसूका साहू प्रथम, जया रानी साहू द्वितीय।छत्तीसगढ़ी व्यंजन: लक्ष्मी साहू प्रथम, कुसुम देशलहरे द्वितीय, सुरभि साहू तृतीय। पोस्टर प्रतियोगिता: प्रेरणा साहू प्रथम, आयुषी सोनी द्वितीय, जया रानी एवं मोहिनी तृतीय स्थान पर। वेशभूषा प्रतियोगिता: तारिणी साहू प्रथम, स्वाति द्वितीय, भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में भूगोल विभागाध्यक्ष श्रीमती नीता कुम्हारे ने विद्यार्थियों को आगामी युवा उत्सव की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नरेश दीवान, डॉ. रजनीश तिवारी, श्री मनोज यादव, श्री मुकेश कठौतिया, श्री ऐश्वर्य ठाकुर, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. अरुणेंद्र तिवारी, डॉ. आबिद हसन खान, डॉ. लता मरकंडे, श्री प्रियम वैष्णव, मनीष साहू, मेजर राम जोशी, पुरन मल शर्मा, गिरीश देशपांडे, आर.डी. भूआर्य, उमेश मंडावी, तामेश्वरी सहारा, रानी साहू, चंद्रकला सहित समस्त स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विद्यार्थियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन चेतना सोनी (सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासेयो प्रभारी) द्वारा किया गया।