शिक्षा साधक को सलाम : संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में भुवन लाल कौशिक के 36 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

जामगांव आर । संकुल केंद्र बेल्हारी द्वारा शनिवार को सेजेस बेल्हारी के सभागार में संकुल स्तरीय शिक्षक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेल्हारी के प्रधानपाठक भुवन लाल कौशिक के सम्मान में किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 36 वर्षों तक समर्पित सेवाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच अमित अग्रवाल थे,अध्यक्षता एस.एम.डी.सी. के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने किया, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चुरामन लाल ठाकुर एवं मधुसूदन नेवेन्द्र मंचासीन रहे।

इस अवसर पर संकुल केंद्र के विभिन्न विद्यालयों में स्थानांतरित, पदोन्नत एवं अन्य शिक्षकों का भी गरिमामयी सम्मान किया गया। समारोह में श्री कौशिक की धर्मपत्नी कंचन कौशिक, पुत्र, पत्रवधू एवं परिजन भी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि भुवन लाल कौशिक ने अपने शिक्षक जीवन की शुरुआत 29 मार्च 1989 को प्राथमिक शाला घोरारी से की थी। इसके बाद प्राथमिक शाला खोला, उ.मा.वि. बेल्हारी, उ.मा.वि. आगेसरा, एवं शा.पू.मा.वि. बेल्हारी में कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षण, प्रशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक सहभागिता में उत्कृष्टता का परिचय दिया। वे “उत्कृष्ट शिक्षक” व “उत्कृष्ट प्रधान पाठक” जैसे अनेक सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने कहा शिक्षा केवल ज्ञान का संचार नहीं, बल्कि संस्कारों की नींव है, और कौशिक सर ने इस भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाया है।कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने कहा कि कौशिक जी केवल शिक्षक नहीं, एक मार्गदर्शक, एक नेतृत्वकर्ता और समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरक शक्ति रहे हैं। उनकी सादगी, संयम और सेवा भावना अनुकरणीय है।

सेवानिवृत्त प्रधानपाठक भुवन लाल कौशिक ने भावुक शब्दों में कहा कि मेरे जीवन का हर क्षण विद्यार्थियों, साथियों और समाज के लिए समर्पित रहा। आज आप सभी का स्नेह, मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। मैं इस प्रेम और सम्मान को सदैव हृदय में संजोकर रखूंगा।

समारोह में संकुल समन्वयक चंद्रशेखर देवांगन,प्राचार्य वाई के साहू,सेवानिवृत्त शिक्षक एम एस नेवेंद्र,सीएल ठाकुर,किशोर साहू ने भी विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन कमलेश साहू एवं पीके साहू ने किया ।
इस अवसर पर शिव साहू,सनत शर्मा, केके जायसवाल, अनिता शर्मा,पुलस्त्य कुमार साहू, कमलेश साहू, लीलाधर सूर्यवंशी,उत्तम पटेल,खुशबू मिश्रा,श्रद्धा वर्मा,सलमा रही,चलेश साहू,नीता वर्मा,के हेमावती, अमनदीप सोनी,लक्ष्मी कतलम, सहित संकुल के सभी शिक्षक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *