“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सुरपा सोसायटी में वृक्षारोपण, किसानों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति सुरपा द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति परिसर में पौधे रोपित किए गए एवं उपस्थित किसानों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारद साहू ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। यह अभियान हमारी मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कर्तव्य का प्रतीक है। प्रत्येक किसान को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु और सुरक्षित जीवन मिल सके।”

इस अवसर पर गांव के अनेक जागरूक नागरिक एवं किसान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चंदुलाल टंडन, वरुणदेव नेताम, अभिषेक सेन, गजराम साहू, शिवप्रसाद, तुषान्त टंडन, सुरेश साहू, गोविंद महलवार, अंकलहु यादव, अशोक पटेल, प्रमोद साहू, हेमंत पटेल, पोषण निर्मलकर एवं रामसाय पंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समिति परिसर में करंज, पीपल, जामुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि समाज में हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की प्रेरणा देना भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *