
दुर्ग। सुशासन तिहार के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शिकायत पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए रानीतराई थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्याम सिंह राजपूत को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक कारणों से प्रधान आरक्षक श्याम सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से थाना रानीतराई से रिजर्व सेंटर दुर्ग स्थानांतरित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रानीतराई थाना के कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने कार्रवाई की। जारी आदेश में आरक्षक तिलेश साहू को भी थाना रानीतराई से रिजर्व सेंटर दुर्ग अटैच किया गया है। यह आदेश 30 मई 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के दौरान जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर हुई त्वरित प्रशासनिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।