जामगांव आर पंचायत में एक साथ मना रोजगार व आवास दिवस, पीएम आवास हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र

जामगांव आर। शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस भी मनाया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत जामगांव आर में संयुक्त रूप से रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया तथा नए स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मनरेगा के संशोधित स्वरूप विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी राम जी योजना) की भी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

सरपंच रूपेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस संयुक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आवास और रोजगार से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के ई-केवाईसी, लंबित किस्तों के भुगतान सहित अन्य प्रकरणों में आगे की कार्यवाही को गति दी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों का प्रशासन पर भरोसा मजबूत होगा। इस दौरान रोजगार सहायक दिनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिलेश्वरी, हेमलाल, दीपाबाई, चौतराम, रेखा, रतन, मीना, सनतरा, अश्वनी, शेषकली, फनी, शशि यादव, डोमन, पुष्पा नेताम, विष्णु राम, सुनीता, नेहा, बोधनी, बसंती, पूजा, कमलाबाई, चंदा, सुखदेव साहू, यशवंत, उर्मिला, अनुसुइया, रेशम देवी, कुमारी, हिमलता सेन, तुलावती, सुखराम साहू, नर्मदा, दामिनी, दिलेश्वर साहू, कार्ति, गोवर्धन, सुभद्रा, जगदीश, पुष्पा, यामिनी, सुशीला, लता साहू, भुवनेश्वरी, पंडा, देवेंद्र, वशी बाई, रोशन बाई, संतोष कुमार एवं जमुना प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *