बोरी (दुर्ग)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया – खेलो इंडिया” अभियान को गति देते हुए सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन ग्राम बोरी में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। आयोजन में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरा मैदान उत्साह और जोश से गूंज उठा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरबल पटेल, महामंत्री सुरज देशमुख व निलाम्बर साहू, SMDC अध्यक्ष अरविंद पटेल, सरपंच टेकेश्वर देशमुख, डॉ. नवनीत देशमुख, विजय सेन, दौलत निर्मलकर, छन्नु साहू, पोषण वर्मा, मोहनीश पटेल, भीखम साहू (सरपंच नवागांव), प्राचार्या गुलनाज बनों, वरिष्ठ व्याख्याता आर. जे. सिंह एवं सहायक अभियंता राकेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सांसद विजय बघेल ने कबड्डी खेल में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा —खेल जीवन में अनुशासन, एकता और प्रेरणा की भावना जगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह प्रयास देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। मैं स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीत चुका हूं और जानता हूं कि खेल ही सच्चा जीवन-शिक्षक है।”
कार्यक्रम के दौरान महामंत्री सुरज देशमुख ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा —सांसद विजय बघेल ने इस पहल को जन-आंदोलन का रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत खेलों के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि ग्राम बोरी में आयोजित इस महोत्सव में लगभग 730 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सांसद विजय बघेल को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाकर प्रदेश को नई दिशा दी है।
सांसद बघेल ने अपने संबोधन में पूर्व शिक्षक विजय कुमार सेन का विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने 37 वर्षों तक बोरी में शिक्षा क्षेत्र में सेवा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों से ही गांवों में प्रतिभा का विकास संभव है।।कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अब तक 4 लाख 98 हजार से अधिक खिलाड़ी देशभर के 766 स्थानों पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव में भाग ले चुके हैं। वर्तमान में इसका दूसरा चरण क्लस्टर स्तर पर जारी है, जिसके बाद विजेता खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। कार्यक्रम का समापन इस घोषणा के साथ हुआ कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को भिलाई में सांसद खेल महोत्सव का भव्य राज्य स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।