रेडरिबन क्लब द्वारा एच.आई.वी./एड्स पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित — नुक्कड़ नाटक से दी ग्रामीणों को जागरूकता की सीख

जामगांव आर। शहीद डोमश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर- भरर के रेडरिवन क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में एच.आई.वी.एड्स पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।युथ रेडक्रास सोसायटी एवं रेडरिवन क्लब प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में रंगोली, पोस्टर, प्रश्नमंच एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में एच.आई.वी.एड्स जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. नीता कुम्भारे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता ही बचाव का सर्वोत्तम उपाय है, साथ ही सभी से इस संदेश को समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के क्रम में रेडरिवन क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को एच.आई.वी./एड्स के प्रति सजग एवं सचेत रहने का संदेश दिया गया।।इस अवसर पर भरर विद्यालय की प्राचार्य पद्मनी शांडिल, हरीश देशमुख तथा 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में छात्र-छात्राओं—श्वेता, दुर्गेश, काजलिनी, मयंक, जितेन्द्र, तेजस्वी, थानेस्वर, गीतांजलि, निरूपमा और बीना की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *