चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज की आवश्यक बैठक 19 मई को जामगांव आर में आयोजित-

जामगांव आर | चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज परिक्षेत्र जामगांव आर की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 19 मई 2025, सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से चंद्राकर भवन, जामगांव आर में आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी राज अधिवेशन, वार्षिक आय-व्यय विवरण एवं सामाजिक संगठन से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

समाज के अध्यक्ष चेतन चंद्राकर,उपाध्यक्ष होरीलाल चंद्राकर एवं सचिव भेल कुमार चंद्राकर ने जानकारी देते हुए सभी ग्रामीण एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही ग्रामीण पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने ग्रामों में बैठक की सूचना समय रहते प्रसारित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *