बटरेल-धमना नवागांव सड़क मुआवजे की मांग को लेकर जिपं सभापति प्रतिनिधि नारद ने डिप्टी सीएम अरुण साव को ज्ञापन सौंपा…

पाटन । दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के अंतर्गत आने वाले बटरेल से धमना, नवागांव सड़क निर्माण कार्य मे प्रभावित कृषकों को मुआवजा नही मिला है । पिछले दो वर्षों से मुआवजे के लिए भटक रहे किसानों की पीड़ा को देखते हुए जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू के प्रतिनिधि नारद साहू (अध्यक्ष, भाजयुमो दक्षिण पाटन) एवं अभिषेक सेन (मीडिया प्रभारी, भाजयुमो दक्षिण पाटन) ने रविवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों की लंबित मुआवजा राशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग की गई है। नारद साहू ने बताया कि मुआवजे के अभाव में किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे प्रशासनिक कार्यालयों के लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों के हित में शीघ्र कार्रवाई कर राहत प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *