घोरारी में कच्ची महुआ शराब पर आबकारी का बड़ा शिकंजा, 9 लीटर शराब के साथ 43 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

घोरारी में कच्ची महुआ शराब पर आबकारी का बड़ा शिकंजा, 9 लीटर शराब के साथ 43 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई थाना क्षेत्र के घोरारी में आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में दबिश, प्रकरण दर्ज कर आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
जामगांव आर । दक्षिण पाटन अंचल में अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरारी में दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में अशोक कुमार (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से बरामद कच्ची महुआ शराब को जब्त करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

दक्षिण पाटन क्षेत्र में आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। घोरारी में हुई इस कार्रवाई को अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ विभाग की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *