तहसील मानस संघ पाटन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 23 अगस्त को बटंग में होगा भव्य श्री तुलसीदास जयंती महोत्सव

तहसील मानस संघ पाटन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 23 अगस्त को बटंग में होगा भव्य श्री तुलसीदास जयंती महोत्सव

मानस भवन निर्माण, संगठन विस्तार और आयोजन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा
पाटन। तहसील मानस संघ पाटन की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक शनिवार को ग्राम बटंग स्थित मानस भवन में संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आगामी एकदिवसीय तहसील स्तरीय श्री तुलसीदास जयंती महोत्सव की तैयारियों सहित संगठन की गतिविधियों और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संघ के प्रगतिशील कार्यों की समीक्षा करते हुए मानस भवन निर्माण, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम बटंग के सरपंच गैंद राम वर्मा, उपसरपंच महेश्वरी वर्मा, पंचगण एवं नरेंद्र वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्थन देने की सहमति जताई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त (रविवार) को ग्राम बटंग में तहसील स्तरीय श्री तुलसीदास जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूरे शक्ति केंद्र क्षेत्र में वर्ष 2026 के आयोजन को लेकर जनजागरूकता और सहयोग बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।अध्यक्षीय संबोधन में टीकाराम साहू ने मानस भवन निर्माण एवं श्री तुलसीदास जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों के माध्यम से आयोजन की तैयारियों को और गति दी जाएगी।
बैठक में उपाध्यक्ष कामता साहू, संयोजक थानुराम देवांगन, गिरधारी साहू, कोषाध्यक्ष कोमल साहू, सचिव मुरली वैष्णव, संरक्षक रामनारायण वर्मा, चेतन देवांगन, सरपंच गैंद राम वर्मा, रामायण समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्मा, उपसरपंच महेश्वरी वर्मा सहित पंचगण, पूर्व सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *