जामगांव आर। ग्राम पंचायत जामगांव आर में शुक्रवार को वर्ष 2008 से कार्यरत नल आपरेटर नेहरू चंद्राकर के स्वेच्छिक सेवानिवृत्त होने पर पंचायत भवन में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला एवं पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने श्री चंद्राकर के दीर्घकालीन सेवाकाल और जनहित में दिए गए योगदान की सराहना की।इस अवसर पर समारोह में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला एवं पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने श्री चंद्राकर के दीर्घकालीन सेवाकाल और जनहित में दिए गए योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सरपंच श्री शुक्ला ने कहा कि नेहरू चंद्राकर ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ग्रामवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायत की ओर से उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई। पंचायत की ओर से उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में उपसरपंच मुकेश साहू, नरेस महतो, सुनील चंद्राकर, सपना मिश्रा, धर्मेन्द्र निर्मल, तामेश्वर ठाकुर, भेष निर्मलकर, रामकृष्ण साहू, सरद साहू, डामीन साहू, सुमित्रा धीवर, फलेश्वरी यादव, लता चंद्राकर, रिंकी कोसरे, सुनीता साहू, दिनेशवरी साहू, लुकेशवरी विश्वकर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।