रानीतराई। श्री शिव-शक्ति युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी केसरा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय डीजी डांस प्रतियोगिता–2026 का भव्य शुभारंभ बाजार चौक, केसरा में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत केसरा के सरपंच डॉ. ईश्वर प्रसाद निषाद ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), नोमिन ठाकुर (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग), दिनेश साहू (जनपद पंचायत सदस्य), सोहन जोशी (जोन प्रभारी), सार्थक दानी, तेजराम सिन्हा (सेक्टर प्रभारी), गजानंद सिन्हा, यशवंत साहू (सरपंच, जरवाय), मनीष पटेल (पूर्व सरपंच, तेलीगुण्डरा) एवं अशोक साहू (पूर्व सरपंच, तरीघाट) सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं श्री गणेश जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने केसरा मंडई की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का शानदार अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं में अपार प्रतिभा होती है, आवश्यकता है तो केवल लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की। वहीं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें ग्राम, राज्य, देश एवं समाज की सेवा के लिए संकल्पित होकर समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में श्री शिव-शक्ति युवा मंडल समिति के सदस्य, मंच संचालक आकाश साहू, लीना कोसमा (कांकेर) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा उपस्थित रहे, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन गया।