होली से पहले किसानों को मिलेगा पूरा भुगतान, साय सरकार का आर्थिक उपहार किसानों को समृद्ध करेगा -हर्षा

होली से पहले किसानों को मिलेगा पूरा भुगतान, साय सरकार का आर्थिक उपहार किसानों को समृद्ध करेगा -हर्षा

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में बड़ा और स्वागतयोग्य निर्णय लिया है। सरकार ने होली से पहले ही धान की अंतर राशि किसानों के खातों में एकमुश्त जारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और सरकार की संवेदनशील व किसान-हितैषी सोच को दर्शाता है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा धान की अंतर राशि चार किश्तों में दिए जाने से किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, जबकि वर्तमान सरकार ने त्योहारों की जरूरत और किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी राशि एक साथ देने का निर्णय लिया है।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसान परिवार होली का पर्व पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मना सकेंगे। सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि समय पर वचन निभाने का कार्य करती है। धान खरीदी से लेकर भुगतान तक की पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों का विश्वास और मजबूत किया है।उन्होंने बताया कि इस फैसले को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और बाजार में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय किसान कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा सरकार की सच्ची प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *