नवरात्रि में श्रद्धा का भाव : वृंदा देवी धाम में चैतन्य बघेल ने पूजा-अर्चना कर लिया माता का आशीर्वाद

जामगांव आर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन आगेसरा स्थित वृंदा देवी धाम में आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल धाम पहुंचे और विधि-विधान से मां वृंदा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

धाम पहुंचकर उन्होंने मंदिर में दर्शन लाभ लिया और श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। इसके पश्चात वे मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए, जहां उन्होंने कथा श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भेष आठे, दिनेश साहू (जनपद सदस्य), अजय साहू (जनपद सदस्य), रमाकांत साहू (सरपंच), भीरेन्द्र साहू, कमलेश्वर साहू, चंद्रगुप्त साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *