दुर्ग । ग्रीष्मकालीन निस्तारी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 26 मार्च 2026 को Tandula Main Canal के गेट से दोपहर 1:30 बजे पानी छोड़ा गया। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जल प्रवाह के दौरान हेड 5.80 फीट तथा डिस्चार्ज 1223 क्यूसेक दर्ज किया गया।
यह पानी तांदुला जलाशय से छोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के गांवों में स्थित तालाबों को भरना और निस्तारी की सुविधा को सुगम बनाना है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए यह पहल ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पानी छोड़े जाने से अब गांवों के तालाबों में जल भराव होगा, जिससे निस्तारी कार्य आसान होगा और पेयजल की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, भूजल स्तर (वॉटर लेवल) में सुधार होने से हैंडपंप और कुओं में पानी की उपलब्धता भी बेहतर होगी। इस पहल से ग्रामीण अंचलों में जल संकट कम करने और प्राकृतिक जल स्रोतों को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।