दक्षिण पाटन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का प्रथम आगमन, जामगांव आर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जामगांव आर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दक्षिण पाटन क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जामगांव आर नगर में राजनीतिक उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर की ओर से किसान चौक में मंत्री यादव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने किया। शिक्षा मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। किसान चौक पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री यादव का अभिनंदन किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला भाजपा मंत्री शैलेन्द्री मंडावी, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, कॉलेज अध्यक्ष नरेश केला, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल साहू, मैंघनाथ सागरवंशी, मनीष जैन, मुकेश साहू, सीताराम साहू, अंगेश्वर साहू, चंद्रिका चंद्राकर, कामता प्रसाद साहू, आसकरण जैन, महेश साहू, भोला साहू, देवेंद्र साहू, टेमन सपहा, त्रिवेणी साहू, राधेश्याम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *