विश्व सायकल दिवस पर कल मर्रा में निकलेगी “फिट इंडिया सायकल रैली” — युवाओं व नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

जामगांव आर। विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 1 जून 2025, रविवार की सुबह ग्राम मर्रा में स्थित खेलो इंडिया लघु कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र में “फिट इंडिया सायकल रैली” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। सेजेस अध्यक्ष वासु वर्मा ने बताया कि रैली का प्रारंभ प्रातः 6:00 बजे से होगा, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी, विद्यार्थी, युवा, तथा जनसामान्य से अधिकतम संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजन समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस उत्सव में सहभागी बनें और साइकिल चलाकर एक स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और एकजुट समाज के निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *