पाटन । प्रबुद्ध विचार मंच पाटन द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन में शुक्रवार शाम को एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ‘एक देश, एक चुनाव’ अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र पाध्ये रहे। संगोष्ठी में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, ज़िला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले, कुम्हारी अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में लोकतांत्रिक जागरूकता लाना एवं ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसे महत्वाकांक्षी विचार को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
मुख्य वक्ता राजेन्द्र पाध्ये ने विषय को विस्तार से समझाते हुए कहा, “एक साथ चुनाव से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि यह लोकतंत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। देश को बार-बार के चुनावी चक्र से बाहर निकालना अब समय की मांग है।”
सांसद विजय बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव से राजनीतिक स्थायित्व आएगा। बार-बार चुनाव होने से शासन व्यवस्था बाधित होती है, और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। यह पहल देश को नई दिशा देने का कार्य करेगी।”
पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा, “यह विषय केवल राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय महत्व का है। जब चुनाव एक साथ होंगे तो प्रशासनिक अमले का सदुपयोग भी हो सकेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसी पहलें नागरिकों को सीधे जोड़ती हैं। आज की यह संगोष्ठी जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
कार्यक्रम में रानी केशव बंछोर, कमलेश चंद्राकर, ज्योतिप्रकाश साहू, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, खेमराज यदु, शरद बघेल, हर्षा चंद्राकर, निर्मल जैन, रामकुमार चंद्राकर, नरेश केला, दिनेश मिश्रा, हर्ष भाले, भगवान चंद्राकर, दामोदर चक्रधारी, अनूप चंद्राकर, नारद साहू, खेमलाल देशलहरे, सुरेंद्र साहू, रवि सिन्हा, डॉ. संतराम कुंभकार, प्रणव शर्मा, शैलेन्द्र मंडावी, गायत्री यादव, नेहा बाबा वर्मा, राजा साहू, विनय चंद्राकर, नवीन पवार, अरुण चंद्राकर, बेनीराम साहू, योगेश्वर साहू, रफीक खान, नरोत्तम निषाद, जेठू निषाद, पारखत साहू, करन साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।