मर्रा में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न — 1200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

पाटन। संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार ग्राम मर्रा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सांस्कृतिक कला मंच में 17 जून से 21 जून 2025 तक आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष शिविर का आयोजन “हरित योग एवं योग संगम” थीम पर केंद्रित रहा, जिसमें स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान 16 जून को शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा योग जागरूकता रैली निकाली गई, जिससे पूरे गांव में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैली। इस पांच दिवसीय शिविर का लाभ 1200 से अधिक हितग्राहियों ने उठाया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच राजा देवांगन द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से किया गया। पहले दिन डॉ. सुकांत भुनिया और डॉ. अनीता साहू ने ग्रामीणों को औषधीय पौधों का वितरण कर उनके औषधीय गुणों की जानकारी दी और औषधालय परिषद में वृक्षारोपण किया गया।

योग प्रशिक्षक तुलाराम वर्मा, लाला राम वर्मा और धीरेंद्र वर्मा द्वारा शिविर के दौरान सरल विधियों से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। शिविर के दूसरे दिन माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को चिकित्सकों द्वारा “योग से होने वाले लाभ” विषय पर व्याख्यान दिया गया। तीसरे दिन बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस अवसर पर धीरेंद्र वर्मा, लाला राम वर्मा और तुलाराम वर्मा को डॉ. अनीता साहू द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता में फार्मासिस्ट रितु केतु साहू, औषधालय सेवा के दीपक यादव एवं अंशकालिक शिक्षक सावित्री वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *