धनराज साहू को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में फिर मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

धनराज साहू को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में फिर मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

पाटन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने अपनी नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई। घोषित सूची में पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, जामगांव-आर मंडल के प्रथम मंडल अध्यक्ष एवं सक्रिय युवा किसान नेता श्री धनराज साहू (रानीतराई) को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि श्री साहू को लगातार चौथी बार यह जिम्मेदारी दिए जाने से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

श्री धनराज साहू की नियुक्ति पर पाटन क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान साथियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके अनुभव और सक्रियता से किसान हितों को मजबूती मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *