पाटन। पाटन ब्लॉक अंतर्गत वनोपज केंद्र जामगांव (एम) में आज दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप के आगमन को लेकर क्षेत्र के भाजपाइयों म खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने जानकारी दी कि मंत्री कश्यप वनोपज केंद्र का निरीक्षण करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके उपरांत वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मंत्री कश्यप के स्वागत के लिए अमलेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है,कार्यकर्ताओं में जोश और उल्लास का माहौल है।